डीएमसी वॉर्ड नं. 6 में सिंपल टंडेल का स्ट्रीट लाइट शुरु करो अभियान आखिरी चरण में - Asli Azadi Hindi News paper of Union territory of daman-diu & Dara nagar haveli
  • देश-विदेश
  • दमण-दीव-दानह
  • विचार मंथन
  • गुजरात
  • Saturday, May 18, 2013
  • Gallery
  • Browse by Category
  • Videos
  • Archive
  • संपादक : विजय भट्ट सह संपादक : संजय सिंह । सीताराम बिंद
  • डीएमसी वॉर्ड नं. 6 में सिंपल टंडेल का स्ट्रीट लाइट शुरु करो अभियान आखिरी चरण में
    azadidainik on Saturday, September 22, 2012 reviews [0]

    - कौंसिलर सिंपल टंडेल द्वारा खुद के खर्चे से स्ट्रीट लाइटें शुरु कराने से नागरिकों में खुशी, सिंपल टंडेल ने कहा: जनता की तकलीफों को दूर करना जन प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी । दमण । दमण म्युनिसिपल के वॉर्ड नं. 6 में कौंसिलर सिंपल टंडेल द्वारा स्ट्रीट लाइट शुरु करो अभियान आखिरी चरण में पहुंच चुका है। पिछले 4 दिन से जारी इस अभियान में वॉर्ड नं. 6 के महत्वपूर्ण एवं अति आवश्यक क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटों को शुरु करा दिया गया है। कौंसिलर सिंपल टंडेल ने अपने खुद के खर्चे से बंद पडी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराने का अभियान शुरु किया था तब कोई नहीं जानता था कि कौंसिलर स्ट्रीट लाइटों को शुरु कराने का अभियान इतनी सफलता से आगे बढा सकता है। लेकिन लगातार 4 दिनों की उनकी कोशिश और उनके द्वारा लगातार किये जा रहे खर्च के चलते मोटी दमण का वॉर्ड नं. 6 जगमगा रहा है। अभी गणेशोत्सव जारी है। कुछ समय के बाद नवरात्रि का आगमन हो रहा है। उसके बाद प्रकाश पर्व समान त्यौहार दिपावली आने वाली है। ऐसे त्यौहारों के समय वॉर्ड कौंसिलर द्वारा खुद की जेब से खर्च कर नागरिकों को सुविधा देना किसी उपलब्धि से कम नहीं है। आज सिंपल टंडेल को असली आजादी ने इस बाबत पूछा तो उन्होंने कहा जनता को समस्या से मुक्त कराना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। मैं तो अपने वॉर्ड की जनता के लिए जितना हो सके उतना कार्य करने का प्रयास करती हूं।
                                  

    Comments
    
    असली आज़ादी के सभी पाठको से निवदन है की असली आज़ादी पढने के लिए इ-पेपर पर क्लिक करे.हमारे इंग्लैंड में बसने वाले पाठको का हम तहे दिल से धन्यवाद् करते है क्योंकि आपकी वजह से असली आज़ादी नंबर १ वेबसाइट बन गयी है. आप को बताते खुशी हो रही है कि अब असली आज़ादी अंडरॉइड सोफ्टवेर मे रीडव्हेर अप्प में भी उपलब्ध हैं :संपादक
    Public TimeLine
    yatinpatel  is our new member! yatinpatel is our new member!
    Friday, April 26, 2013, 3 Weeks Ago
    upploadedpremium  is our new member! upploadedpremium is our new member!
    Wednesday, February 13, 2013, 3 Months Ago
    nettlload  is our new member! nettlload is our new member!
    Saturday, February 9, 2013, 4 Months Ago
    himview  is our new member! himview is our new member!
    Monday, December 24, 2012, 5 Months Ago
    afzaldaman  is our new member! afzaldaman is our new member!
    Tuesday, August 21, 2012, 10 Months Ago
    mdkhunti  is our new member! mdkhunti is our new member!
    Sunday, August 5, 2012, 10 Months Ago
    azadidainik  is our new member! azadidainik is our new member!
    Thursday, October 20, 2011, 2 Yaers Ago
    editorazadi  is our new member! editorazadi is our new member!
    Thursday, October 20, 2011, 2 Yaers Ago