दमण जागृति मिटना मंडल के गणेश का आज हुआ विसर्जन, कौंसिलर शौकत मिठानी के हाथों बप्पा को दी गयी विदाई - Asli Azadi Hindi News paper of Union territory of daman-diu & Dara nagar haveli
  • देश-विदेश
  • दमण-दीव-दानह
  • विचार मंथन
  • गुजरात
  • Monday, May 20, 2013
  • Gallery
  • Browse by Category
  • Videos
  • Archive
  • संपादक : विजय भट्ट सह संपादक : संजय सिंह । सीताराम बिंद
  • दमण जागृति मिटना मंडल के गणेश का आज हुआ विसर्जन, कौंसिलर शौकत मिठानी के हाथों बप्पा को दी गयी विदाई
    azadidainik on Sunday, September 23, 2012 reviews [0]

    - कौंसिलर शौकत मिठानी ने गजानन का लिया आर्शीवाद, दमण की एकता और भाईचारे को इसी प्रकार बरकरार रखने की कामना की - लगातार 3 वर्षों से शौकत मिठानी के हाथों मिटनावाड के जागृति मिटना मंडल के गणेश प्रतिमा का होता रहा है विसर्जन - किरण आगरिया, अशोक मिटना, राकेश विनोद मिटना, नटवर मिटना, श्याम मिटना, कुमार मिटना एवं उनके ग्रुप द्वारा गणेश उत्सव को सफल बनाने में रहती है महत्वपूर्ण भूमिका - गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा मिटनावाड ।दमण। नानी दमण के मिटनावाड में जागृति मिटना मंडल द्वारा स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का आज श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया। वॉर्ड नं.-4 के कौंसिलर शौकत मिटानी के हाथों बप्पा गणेश को विदाई दी गयी। इस अवसर पर जागृति मिटना मंडल के किरण आगरिया, अशोक मिटना, राकेश विनोद मिटना, नटवर मिटना, श्याम मिटना, कुमार मिटना एवं उनके ग्रुप के युवा सहित बडी संख्या में मिटनावाड के नागरिक उपस्थित रहे। गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से पूरा मिटनावाड गूंज उठा। गणेश भक्तों ने बप्पा को अगले वर्ष आने के वादे के साथ विसर्जित किया। ज्ञात हो कि वॉर्ड नं.4 के कौंसिलर एवं शहरी क्षेत्र के राजनैतिक अग्रणी शौकत मिठानी के हाथों पिछले 3 वर्ष से गजानंन की विदाई की जाती रही है। उनके द्वारा गणेश उत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाती रही है। आज शौकत मिठानी ने गणपति बप्पा का आर्शीवाद लिया। उन्होंने दमण की एकता और भाईचारे को इसी प्रकार बरकरार रखने की कामना की।
                                  

    Comments
    
    असली आज़ादी के सभी पाठको से निवदन है की असली आज़ादी पढने के लिए इ-पेपर पर क्लिक करे.हमारे इंग्लैंड में बसने वाले पाठको का हम तहे दिल से धन्यवाद् करते है क्योंकि आपकी वजह से असली आज़ादी नंबर १ वेबसाइट बन गयी है. आप को बताते खुशी हो रही है कि अब असली आज़ादी अंडरॉइड सोफ्टवेर मे रीडव्हेर अप्प में भी उपलब्ध हैं :संपादक
    Public TimeLine
    yatinpatel  is our new member! yatinpatel is our new member!
    Friday, April 26, 2013, 3 Weeks Ago
    upploadedpremium  is our new member! upploadedpremium is our new member!
    Wednesday, February 13, 2013, 3 Months Ago
    nettlload  is our new member! nettlload is our new member!
    Saturday, February 9, 2013, 4 Months Ago
    himview  is our new member! himview is our new member!
    Monday, December 24, 2012, 5 Months Ago
    afzaldaman  is our new member! afzaldaman is our new member!
    Tuesday, August 21, 2012, 10 Months Ago
    mdkhunti  is our new member! mdkhunti is our new member!
    Sunday, August 5, 2012, 10 Months Ago
    azadidainik  is our new member! azadidainik is our new member!
    Thursday, October 20, 2011, 2 Yaers Ago
    editorazadi  is our new member! editorazadi is our new member!
    Thursday, October 20, 2011, 2 Yaers Ago